नई दिल्ली, 06 सितंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट की जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास पायल सिंघल ने महिला से रेप के मामले में अभिनेता आशीष कपूर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
दिल्ली पुलिस ने आशीष कपूर की पुलिस हिरासत पूरी होने के एक दिन पहले ही शनिवार काे कोर्ट में पेश किया। आशीष को 2 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया था। तीस हजारी कोर्ट ने 3 सितंबर को आशीष कपूर को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था। आशीष की पुलिस हिरासत 7 सितंबर को खत्म हो रही थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने आज ही उसे कोर्ट में पेश कर दिया।
आशीष कपूर के खिलाफ दिल्ली की एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके साथ रेप और गैंगरेप किया गया था। महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आशीष कपूर और कुछ अन्य आरोपितों के खिलाफ 11 अगस्त को एफआईआर दर्ज किया था। महिला की शिकायत के मुताबिक महिला को आशीष कपूर के पड़ोस में आयोजित एक पार्टी में आमंत्रित किया था। पार्टी में महिला ने जो पेय पदार्थ लिया था उससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी के बाद उसे घसीटकर एक वाशरुम में ले जाया गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस के मुताबिक महिला ने पहले गैंगरेप का आरोप लगाया था और बाद में अपना बयान बदल दिया और केवल आशीष कपूर पर रेप का आरोप लगाया। महिला की शिकायत के बाद आशीष कपूर के पुणे से गिरफ्तार किया गया।
(Udaipur Kiran) /संजय
—————
(Udaipur Kiran) / अमरेश द्विवेदी
You may also like
Vice President Election: उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात, इन पार्टियों से मिलेगी एनडीए को खुश करने वाली खबर!
इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम 'फेल', हूती विद्रोहियों ने एयरपोर्ट पर की ड्रोन स्ट्राइक
गाजीपुर में PET परीक्षा में धोखाधड़ी: भाई के स्थान पर परीक्षा देने वाला पकड़ा गया
श्रेयरस अय्यर की एशिया कप 2025 से अनुपस्थिति पर प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री के पूर्णिया आगमन की सफलता को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक