बीकानेर, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रविवार को भगवान गणपति को वैदिक मंत्रोचारण के साथ 1008 मोदकों का भोग लगाया गया।
श्री आदि गणेश भक्त मंडल के प्रवक्ता मदन गोपाल व्यास के अनुसार पंडित विजय श्रीमाली और जितेंद्र श्रीमाली ने मंत्रोचारण कर भोग अर्पित किया। व्यास ने बताया कि 25 अगस्त को दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक गणेश जी व षोडशमातृकाओं की पूजा यज्ञ के यजमान कराएंगे। तत्पश्चात 3.30 बजे से 6.00 बजे तक गणेश -लक्ष्मी स्त्रोत के 11000 पाठ का गायन नगाड़ों के वादन में सभी पंडितजन व भक्त सभी मिलकर करेंगे।
आचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू पूर्ण विधि-विधान पूर्वक पाठ कराएंगे। व्यास ने बताया कि
26 अगस्त को सुबह 9.30 बजे यज्ञ के यजमान पूजन करेंगे। तत्पश्चात दिन में तीन कार्यक्रम होंगे। पहला एक लाख भगवान गणपति जी के मूल मंत्र से दुर्वा का अर्चन किया जाएगा। इसके बाद 108 अथर्व शीर्ष से भगवान गणपति जी को मोदकार्चन किया जाएगा। फिर पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में महायज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से अभिषेक -पूजन प्रारम्भ होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रिकालीन जागरण होगा। जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। इस अवसर पर भगवान गणेश के 2151 किलोग्राम प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा। जागरण में भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, मनोज के बिस्सा, रामसा व्यास, सोमदत्त पुरोहित आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
You may also like
हर रात अचानक 3 से 5 के बीच टूट रही है नींदˈ तो समझ जाएंं कि भगवान दे रहे हैं ये संकेत
बिना टिकट दो मुर्गी कर रही थी सफर फिर कंडेक्टर ने करˈ डाला ऐसा कांड जिससे मच गया बवाल
प्लेन से गिरे बर्फ के गोले: ओले या पेशाब?
10 ऐसी सब्जियाँ जो किसी दवाईयों से कम नही, इनके सेवन सेˈ दूर रहेंगे बड़े-बड़े रोग, जरूर पढ़े और शेयर करे
70 की उम्र 0 बीमारी! ये 2 बॉलीवुड स्टार्स फिट रहने केˈ लिए रोज़ पीते हैं अपना यूरिन राज जानकर उड़ जाएंगे होश