—गंगा घाटों का सम्पर्क मार्ग पहले से ही जलमग्न,घाट के किनारे के मंदिर डूबे
वाराणसी,06 सितम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बार फिर गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। गंगा का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है।
केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार पूर्वांह दस बजे गंगा का जलस्तर 68.94 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की बढ़ोतरी हो रही है। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरा बिंदु 71.262 मीटर है। जबकि अधिकतम बाढ़ बिंदु 73.902 मीटर है। गंगा के जलस्तर में बीते शुक्रवार को 14 घंटे में 24 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ गया। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 68.48 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही थी। फिर शाम को 7 बजे के बाद गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार तीन गुना हो गई। जलस्तर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के चलते गंगा घाटों का सम्पर्क मार्ग पहले से ही जलमग्न है। वरूणा नदी का जलस्तर वरूणा कारिडोर को डुबोते हुए तटवर्ती क्षेत्र में पहुंच चुका है। वरुणा में पलट प्रवाह की वजह से निचले इलाकों में पानी बढ़ने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ेगी। एक बार फिर लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने की वजह से अलर्ट मोड में है। इस सीजन में एक बार फिर गंगा का रौद्र रूप तटवर्ती क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बन गया है।
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
You may also like
इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम 'फेल', हूती विद्रोहियों ने एयरपोर्ट पर की ड्रोन स्ट्राइक
गाजीपुर में PET परीक्षा में धोखाधड़ी: भाई के स्थान पर परीक्षा देने वाला पकड़ा गया
प्रधानमंत्री के पूर्णिया आगमन की सफलता को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
मुजफ्फरपुर में परिमार्जन की शिकायत लेकर पहुंचे युवक को चैंबर में बंद कर पीटने का मामला, जनता दरबार में भी हंगामा
गुजरात में मूसलाधार बारिश: 8 जिलों में रेड अलर्ट, साबरमती नदी में पानी छोड़ा गया