अगली ख़बर
Newszop

असम भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल की जयंती पर परिचर्चा का आयोजन

Send Push

– Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने लिया हिस्सा

गुवाहाटी, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) . Indian जनसंघ के संस्थापकों में से एक, एकात्म मानववाद के प्रवर्तक, कुशल संगठनकर्ता और Indian जनता पार्टी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार काे Assam प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल Biharी वाजपेयी भवन में परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा कार्यक्रम में Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. सुबह के सत्र में पार्टी के मुख्य कार्यालय में Chief Minister डॉ. सरमा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, ‘राष्ट्रीय एकता, समाज सेवा और मूल्यों के विचारों से हमें प्रेरित करने वाले महान Indian पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा के साथ स्मरण कर रहा हूं.’

Chief Minister ने कहा कि Indian जीवनशैली की आत्मा, संस्कृति, परंपरा को सशक्त रूप में स्थापित करने में उनका योगदान अन्नय और विशिष्ट था. राजनीतिक जीवनदर्शन में भी वह हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उनके आदर्शों और सपनों के मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त समाज बनाने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही, Chief Minister ने उल्लेख किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन अंत्योदय और गरीब कल्याण के संदर्भ में केंद्र और राज्य सरकार ने विभिन्न जनहितकारी योजनाएं अपनाई हैं.

वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि हमारा राष्ट्रीयता का आधार ‘भारत माता’ है. प्रखर राष्ट्रवादी, Indian जन संघ के प्रमुख संस्थापक, महासचिव तथा बाद में जन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने वाले मां भारती के आजन्म सेवक, युगदृष्टा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धा के साथ स्मरण करते हैं. सैकिया ने कहा कि, जो दर्शन हमें प्रेरित करता है वह एकात्म मानव दर्शन है और उसी दर्शन को अपनाने वाली पार्टी है Indian जनता पार्टी. ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ गढ़ने के लिए हम हमेशा चरैवेति चरैवेति मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एक और विचार था कि हमें मानव जाति के बारे में विश्व के समस्त जीव-जगत के लिए सोचना चाहिए.

कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश और वस्तु राज्य मंत्री पवित्र मार्घेरिटा, राज्य संगठन के सांगठनिक सचिव जीआर रवींद्र राजू, उपाध्यक्ष अशोक भट्टाचार्य, जूरी शर्मा बोरदलोई सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.———————–

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें