Next Story
Newszop

इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: केवल दो दिनों में खत्म हुआ 5 दिनों का टेस्ट मैच, बना इतिहास

Send Push

क्रिकेट के इतिहास में कई रोमांचक मुकाबले दर्ज हैं, लेकिन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साल 2000 में खेला गया टेस्ट मैच अनोखी मिसाल बन गया। लार्ड्स में 17 अगस्त को शुरू हुआ यह टेस्ट मैच महज़ दो दिन यानी 18 अगस्त को ही समाप्त हो गया।

पहले दिन जहां सिर्फ नौ विकेट गिरे, वहीं दूसरे दिन का खेल हैरान कर देने वाला रहा, जब कुल 31 विकेट धराशायी हो गए। इंग्लैंड ने यह मुकाबला दो विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया।

आम तौर पर टेस्ट मैच पांच दिन तक चलता है, जबकि वनडे और टी-20 सीमित ओवरों में पूरे होते हैं। ऐसे में पांच दिन के लिए निर्धारित मैच का सिर्फ दो दिन में समाप्त हो जाना क्रिकेट जगत में आज भी चर्चित है।

अन्य प्रमुख घटनाएंः

1800 – लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना।

1826 – अलेक्जेंडर गॉर्डन लैंड टिम्बकटू में प्रवेश करने वाले पहले गैर मुस्लिम बने।

1868 – फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।

1891 – कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।

1923 – लंदन में महिलाओं के लिए पहली ब्रिटिश ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप।

1940 – पहली बार मौसम मानचित्र का टेलीविजन पर प्रसारण।

1949 – हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।

1945 – सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।

1951 – पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना।

1963 – अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।

1973 – अमेरिका के बोस्टन में पहले एफएम रेडियो स्टेशन के निर्माण को मंजूरी मिली।

1982 – सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।

1999 – तुर्की में भूकम्प से लगभग 45000 लोगों की मौत।

2000 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।

2006 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।

2007 – विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।

2008 – उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।

2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।

2010 – टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने नए कीबोर्ड में ‘रुपये’ के चिन्ह को शामिल किया।

2012 – नाटो के हवाई हमले में अफगानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।

जन्मः

1700 – बाजीराव प्रथम – मराठा साम्राज्य का महान सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।

1734 – राघोबा – पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था।

1773 – महाराजा साहिब सिंह – पटियाला रियासत के महाराजा थे, जो महाराजा अमर सिंह के पुत्र और उत्तराधिकारी थे।

1872 – विष्णु दिगम्बर पलुस्कर – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।

1896 – शिवानंद बाबा – भारत के ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी उम्र 126 साल है।

1900 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।

1923 – ए. बी. तारापोरे – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1934 – गुलजार – प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक।

1938 – बी. एम. हेगड़े – एक हृदय रोग विशेषज्ञ, पेशेवर शिक्षक और लेखक हैं।

1946 – अरुणा ईरानी – अभिनेत्री।

1959 – निर्मला सीतारमण – भारतीय जनता पार्टी की प्रसिद्ध महिला नेत्री हैं।

1967 – दलेर मेहंदी – गायक।

1976 – संगीता घोष – अभिनेत्री।

1980 – प्रीति झिंगियानी – अभिनेत्री।

1985 – गीतिका जाखड़ – भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान हैं।

निधनः

1227 – चंगेज खान – मंगोल आक्रमणकारी।

1945 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस – महान स्वतन्त्रता सेनानी।

1979 – वसंतराव नाईक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।

1990 – श्री नारायण चतुर्वेदी – हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।

2018 – कोफी अन्नान – संयुक्त राष्ट्र संघ के सातवें महासचिव।

महत्वपूर्ण दिवस एवं अवसरः

अफगानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस

—————–

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Loving Newspoint? Download the app now