– 500 से अधिक कलाकार श्रीकृष्ण जन्म, जीवन लीलाएं, भक्ति-भजन गायन की देंगे प्रस्तुतियां
भोपाल, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण से सम्बन्धित स्थल एवं प्रमुख मंदिरों व स्थानों के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक महत्व को उजागर करते हुए मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा बलराम जयंती (14 अगस्त 2025) एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (16 अगस्त 2025) के पावन अवसर पर ”श्रीकृष्ण पर्व” हलधर महोत्सव एवं लीला पुरुषोत्तम का प्रकटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के साथ ही सम्पूर्ण मध्य प्रदेश कृष्णमयी हो जायेगा और साथ ही सांस्कृतिक रंगों के साथ रंगा नजर आएगा।
यह जानकारी सोमवार को संस्कृति संचालक एनपी नामदेव ने मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश केवल भारत का भौगोलिक हृदय नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का केन्द्र भी है। यहाँ हर कोने में देवालय, तीर्थ और पौराणिक कथाओं से जुड़े स्थल मौजूद हैं। यह वह भूमि है जहां वनवास के दौरान भगवान श्रीराम के श्रीचरण पड़े और अधिकांश समय उन्होंने यहीं बिताया। इस ही भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण को ज्ञान प्राप्त हुआ, जहां उन्होंने 14 विद्या और 64 कलाएं अपने गुरु सांदीपनि से सीखीं। 12 ज्योतिर्लिंगों में से दो प्रमुख महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भी यहीं विराजमान हैं।
नामदेव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के पहले इस धरा पर श्री बलराम आविर्भूत हुए हैं। श्री बलराम के साथ परंपरा ने हल को जोड़कर कृषि की व्यवस्थित संस्कृति का सूत्रपात किया है। भगवान श्रीकृष्ण की गौ-पालक की भूमिका व्यवस्थित कृषि संस्कृति का विकास माना जाता है। उत्पादन तो पहले भी हो रहा था, लोग जीविकोपार्जन का कार्य कर रहे थे, लेकिन वह व्यवस्थित नहीं था। यानि कृषि का यह अर्थ है कि सबके लिए मूलभूत जरूरतें सभी की पूरी हो सकें, जिससे अंतरण की व्यवस्था बन सके। इस दृष्टि से भगवान श्रीकृष्ण के पूर्व बलराम का होना और उनकी प्रतीकात्मकता में उन्हें हलधर के रूप में निरूपित करना इस बात की प्रतीकात्मकता है, कि वे एक कृषि संस्कृति के जनक हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जितनी भी लीलाएं हैं वे मूलतः पशुओं में लगने वाले रोग की लीलाएं हैं। भगवान श्रीकृष्ण उन लीलाओं के माध्यम से यह संकेत कर रहे हैं, कि जो पशु अकाल मृत्यु के कारक बन जाते थे बीमारियों से। उन बीमारियों के कारकों को उन्होंने नष्ट कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपाल के रूप में पशुओं के संरक्षण का कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि इसी बात को आधार मानते हुए बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बलराम एवं श्रीकृष्ण प्रसंगों, उनके अवदान एवं कल्याणकारी जीवन गाथा से संबंधित साहित्यिक परिचर्चाओं का आयोजन, संवाद के साथ विभाग द्वारा चिन्हित मंदिरों/स्थयलों पर भजन, कीर्तन व अन्य भक्तिमय कार्यक्रम के आयोजन के लिए मंडलियों/सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां संयोजित की जा रही हैं। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिला स्तर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।
संस्कृति संचालक नमदेव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को उज्जैन में ज्ञान की प्राप्ति हुई, वहां स्थित सांदीपनी आश्रम में 16 से 18 अगस्तभ, 2025 तक ‘’श्रीकृष्णं पर्व’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पहले दिन विशाला सांस्कृतिक संस्था, उज्जैन के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण लीला, अनुपम वानखेड़े, इंदौर द्वारा बांसुरी वादन एवं स्वाति उखले, उज्जैन द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन 17 अगस्त को अक्षय खरे, पन्ना द्वारा बरेदी लोकनृत्य, कृष्णा वर्मा, उज्जैन द्वारा भक्ति गायन एवं विशाला सांस्कृतिक संस्थान उज्जैन द्वारा श्रीकृष्ण लीला की प्रस्तुति दी जायेगी। अंतिम दिन 18 अगस्त को अविनाश धुर्वे, बैतूल द्वारा ठाठ्या लोकनृत्य, रामचन्द्र गांगोलिया, उज्जैन द्वारा भक्ति गायन एवं विशाला सांस्कृतिक संस्थान, उज्जैन द्वारा श्रीकृष्ण लीला की प्रस्तुति दी जायेगी।
उज्जैन स्थित नारायण धाम मंदिर प्रांगण में 14 से 18 अगस्त तक श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका- संघरत्ना बनकर एवं साथी भोपाल, भक्ति गायन- अनमोल जैन एवं साथी, श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका- संगीता शर्मा, दिल्ली, भक्ति गायन– चरणजीत सिंह सौंधी, गणगौर लोकनृत्य– अनुजा जोशी, खण्डवा, भक्ति गायन– बाबूलाल सोलंकी, आगर-मालवा, भक्ति गायन – श्रृद्धा जैन, दिल्ली, भक्ति गायन– रवि त्रिपाठी एवं साथी, मुम्बई, श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका- अर्घ्य कला समिति, भोपाल, श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका – सुकन्या नागदा एवं साथी, मुम्बई, भक्ति गायन –कल्याणी सुगंधी एवं वाणी साठे, उज्जैन और रासलीला – श्री बलराम शर्मा, मथुरा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर, महिदपुर (उज्जैन) में 14 से 16 अगस्त, 2025 तक भक्ति गायन – अनामिका त्रिपाठी, मुम्बई, श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका – प्रशस्ति मानेश्वर, मुम्बई, भक्ति गायन – आकृति मेहरा एवं साथी, भोपाल, मयूर नृत्य, चरखुला, फूलों की होली – गोविंद तिवारी, वृन्दावन, भक्ति गायन – उर्मिला मेवाड़ा, शाजापुर, रासलीला – गोविंद तिवारी, वृन्दावन एवं भक्ति गायन – रक्षा श्रीवास्तव, मुम्बई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही गोपाल मंदिर, उज्जैभन में 16 अगस्त, 2025 को श्वे्ता गुंजन जोशी, धार द्वारा भक्ति गायन और सुश्री विनती जैन, उज्जैन द्वारा मटकी लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी।
नामदेव ने बताया कि भगवान परशुराम द्वारा श्रीकृष्ण को जानापाव में सुदर्शन चक्र प्रदान किया गया था। इस स्थान पर 16 अगस्त को शीला त्रिपाठी, भोपाल द्वारा भक्ति गायन एवं अंकिता कैलासिया, ग्वालियर द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुतियां दी जावेंगी। जहां भगवान श्रीकृष्ण ने माता रुक्मिणी का हरण किया वह स्थान धार जिले का अमझेरा है। अमझेरा के थाना परिसर के पीछे में 16 एवं 17 अगस्त, 2025 को दो दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें पहले दिन श्री दिलीप संदेला, सागर द्वारा बधाई नृत्यक एवं चरणजीत सिंह, मुम्बई द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जायेगी। दूसरे दिन आनंदीलाल भावेल, धार द्वारा भक्ति गायन और रंग त्रिवेणी, भोपाल द्वारा श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी।
श्री बलदेवजी मंदिर परिसर पन्ना में 14 अगस्तत, 2025 को कमला लोधी, छतरपुर द्वारा भक्ति गायन, लाल बहादुर घासी, सीधी द्वारा घसिया बाजा और स्वप्निल मैलोडी ग्रुप, जबलपुर द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही जुगल किशोर मंदिर प्रांगण, पन्ना में 16 अगस्त, 2025 को अमित घारू, सागर द्वारा बधाई एवं बरेदी लोकनृत्यम और पवन तिवारी, टीकमगढ़ द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तु्ति दी जाएगी।
एक दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, दमोह में 16 अगस्त, 2025 को सायं 7 बजे से विविधा कला एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका, माधवी मधुकर झा, मुम्बई द्वारा भक्ति गायन और अभिलाष चौबे, सागर द्वारा बधाई, जवारा नृत्यम की प्रस्तुतियां होंगी। श्रीराधा-कृष्ण मंदिर, खातेगांव (देवास) में संजो बघेल, जबलपुर द्वारा भक्ति गायन और मांगीलाल कुलश्रेष्ठी, आगर-मालवा द्वारा मालवी भक्ति गायन की प्रस्तुति होगी। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम, रीवा में मणिमाला सिंह, रीवा द्वारा भक्ति गायन, दूर्वा नामदेव, सागर द्वारा बधाई लोकनृत्य और रवि त्रिपाठी एवं ग्रुप, मुम्बरई द्वारा भक्ति गायन गायन की प्रस्तुति होगी।
श्रीकृष्ण पर्व के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मण्डला में 14 अगस्त, 2025 को दोपहर 1 बजे मनीष यादव, सागर का बरेदी लोकनृत्य, मथुरा के गिरधर गोपाल शर्मा समारोह में हलधर लीला प्रस्तुति, राखी बांके, भोपाल और लक्ष्मी दुबे, जबलपुर भक्ति गायन की सुमधुर प्रस्तुति देंगी। 16 अगस्त, 2025 को महिष्मति घाट पर छतरपुर के रवि अहिरवार बधाई और बरेदी लोकनृत्य, भोपाल की डॉ. श्यामा पंडित “श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका”, सिवनी के रूद्रकांत ठाकुर एवं दल तथा जबलपुर के मनीष अग्रवाल एवं दल का भक्ति गायन की प्रस्तु्ति होगी।
संस्कृति विभाग द्वारा देवी बिरासनी मंदिर प्रांगण, पाली (उमरिया) में 14 से 16 अगस्त, 2025 तक ‘’श्रीकृष्ण पर्व’’ का आयोजन किया जायेगा। तीन दिवसीय समारोह में पहली सभा भक्ति गायन से सजेगी। दुखीलाल दाहिया, उमरिया श्रीकृष्ण केंद्रित भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। अगली कड़ी में संघमित्रा तायवाड़े, भोपाल द्वारा श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका, कबीरा बैण्ड, उमरिया के कलाकार अपने भक्ति गीतों के माध्यम से भक्ति रस की धारा में भिगो देंगे। 15 अगस्त को नर्मदापुरम की ममता मिश्रा भक्ति गायन, अभिनयना डांस अकादमी, उड़ीसा द्वारा श्रीकृष्ण केन्द्रित नृत्य की प्रस्तुति दी जावेगी। अंतिम दिन शालिनी खरे एवं ग्रुप, जबलपुर द्वारा श्रीकृष्णण नृत्य नाटिका और विवेक मेहता एवं साथी, इंदौर द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।
श्रीकृष्ण पर्व के अंतर्गत मानस भवन सभागार, शहडोल में 14 अगस्त , 2025 को सायं 7 बजे अरविंद कुमार पटेल, सीधी द्वारा नृत्यह नाटिका और साया बैण्ड, भोपाल द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति होगी। 15 अगस्त, 2025 को शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम — छतवई, शहडोल में जया सक्सेना, मथुरा द्वारा रासलीला, ईशान मिनोचा, जबलपुर द्वारा भक्ति गायन एवं मुनीन्द्र मिश्रा, शहडोल द्वारा गायन की प्रस्तुति दी जायेगी। 16 अगस्त, 2025 को राधास्वामी मंदिर, धनपुरी (शहडोल) में इशिता विश्वकर्मा एवं साथी, मुम्बई द्वारा भक्ति गायन एवं मनोभावना सिंह, रीवा द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुत दी जायेगी। सभी कार्यक्रमों में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
Aaj ka Rashifal 12 August 2025 : आज का राशिफल ग्रहों का बदलाव ला सकता है बड़ा परिवर्तन, जानें आपकी राशि पर असर
'नकली खाद बेचने वालों के दिन लद गए' राजस्थान में किसानों को लेकर जानें क्या बोले शिवराज सिंह
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप पर नई कार खरीदते ही आई मुसीबत, परिवहन विभाग ने थमाया नोटिस
राजस्थान के राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी लापरवाही, बच्चों को बांटे गए अंडा युक्त केक, विवाद शुरू
Aaj ka Love Rashifal 12 August 2025 : प्यार में मिल सकता है सरप्राइज गिफ्ट या रोमांटिक डेट का मौका,देखें आज का लव राशिफल