रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । दक्षिणी झारखंड के कुछ स्थानों में 19 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है।
विभाग के अनुसार दक्षिणी जिलों में गर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के महेशपुर में 20.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप भी खिली।
रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जमशेदपुर में 32.6, डाल्टेनगंज में 31.9, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियय रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
डेवाल्ड ब्रेविस का तूफ़ानी शो! लगातार 3 'नो-लुक' छक्कों से हिलाया ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज का होश; देखिए VIDEO
अगले 7 दिन बरपाएगा मानसून कहर! दिल्ली समेत इन राज्यों में रेड अलर्ट, जानिए कहां होगी झमाझम बारिश
मारुति दे रही है अपनी पॉपुलर कार पर ₹1 लाख तक का कैश डिस्काउंट; जल्दी उठाइए फायदा
रसोई की ये चीजें कभी न करें उधार, वरना आएगी दरिद्रता
एम्मा स्टोन ने एंड्रयू गारफील्ड के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया