इंटरनेट डेस्क। पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार रात आए भीषण भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रही है। इस प्राकृतिक आपदा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 1,124 हो गई है। वहीं अब तक 3,251 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने आज ये जानकारी दी।
खबरों के अनुसार, सूचना एवं प्रकाशन प्रमुख जुमा खान नईल ने इस संबंध में जानकारी दी कि भूकंप में मुख्य रूप से कुनार प्रांत में 8,000 से अधिक घर पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से नष्ट हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक मृतकों एवं घायलों के अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं और राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगा हुआ है। आपको बता दें कि यह भूकंप रविवार रात 11:47 बजे अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में आया था। इस भूकंप का केंद्र नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 27 किमी उत्तर-पूर्व में सतह से आठ किमी की गहराई पर बताया गया है।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
घुटनों` में दर्द है? नहीं बचे चलने लायक? बस 7 दिन करें ये उपाय फर्क होगा खुद महसूस
पटना में राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' ने पक्ष और विपक्ष दोनों में बढ़ाई हलचल, वीडियो में जाने कर्नाटक के बाद अगला सियासी विस्फोट कहाँ?
त्रिकोणीय टी-20 सीरीज: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हराया, इब्राहिम, अतल ने लगाया अर्धशतक
क्या आप जानते हैं 'हातिम' के सुपरहीरो राहिल आज़म अब कहाँ हैं?
प्याज` बेचने वाला ये शख्स रातों-रात बना 100 करोड़ का मालिक, पुलिस से लेकर फौजियों को भी लगाया चूना