इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने करवा चौथ पर भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है। कंपनियों ने शुक्रवार को भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 105.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीज़ल की औसत कीमत 91.03 रुपए प्रति लीटर है।
यानी कल से लेकर अब तक प्रदेश में दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं किया है। वहीं देश के चार महानगरों में भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97,कोलकाता में पेट्रोल 104.95, डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.76 और डीजल 92.35 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।
लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। मई 2022 में पेट्रोल-डीजल कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। लोगों को कीमतों में बड़ा बदलाव होने का इंतजार है। उनका इंतजार समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है।
PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
झारखंड में महिलाओं ने करवा चौथ की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य
दुघर्टना की रील बनाना छोड घायल को सबसे पहले पहुंचाएं अस्पताल : डीएसपी
आर्मी सहित कई कार्यालयों में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
जानें, कौन सा पक्षी केवल बरसात के पानी पर निर्भर करता है?
(अपडेट) पुलिस और राहुल दुबे गैंग में मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, कुल चार गिरफ्तार