इंटरनेट डेस्क। सिक्किम में कुदरत का कहर देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, सिक्किम के पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत और 3 लोगों के लापता होने की खबर है। हालांकि यहां घटना का एक वीडियो भी सामने आया हैं जो बड़ा ही डारावना है।
जा चुकी हैं लोगों की जान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आधी रात हुए भूस्खलन से लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस हादसे में तीन लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ और एसएसबी जवानों के साथ मिलकर, बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से आधी रात एक अस्थायी पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से दो घायल महिलाओं को निकालने में कामयाबी हासिल की।
पुलिस भी जुटी
वहीं खबरों के अनुसार एसपी गेजिंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बावजूद इसके अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और तीन अभी लापता हैं।
pc-jagran
You may also like
टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे पुल का हिस्सा गिरा, चार मजदूर घायल, जांच के आदेश
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद
एकलव्य स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण करेंगे : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री
महिला विश्व कप: ऋचा घोष पर भारी पड़ी नादिन डी क्लर्क की पारी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया
मुलायम सिंह यादव: सैफई के पहलवान से सियासत के सुल्तान, धरती पुत्र रहे बेमिसाल