इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही अंतिम सांस ली। वे 89 साल की थीं और बीते कुछ समय से बीमार थीं। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है।
बताया जा रहा हैं कि पंकज त्रिपाठी की मां कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे। परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार बेलसंड में किया गया, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। पंकज त्रिपाठी अपनी मां के बहुत करीब थे। वह अक्सर कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें अनुशासन, विनम्रता और दया सिखाई।
pc- etv bharat
You may also like

ट्रकवाले नेˈ जान पर खेलकर बचाई थी लड़की की इज्जत, 4 साल बाद लड़की ने कुछ इस तरह चुकाया एहसान﹒

आज का वृषभ राशिफल, 6 नवंबर 2025 : दिन का दूसरा भाग चंद्रमा के गोचर से लाभदायक रहेगा

दिल्ली में नशा तस्कर की गिरफ्तारी पर भड़के परिजन, पुलिस पर ही कर दिया हमला

इन कामोंˈ को करने से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी फिर लाख कोशिशों के बाद भी नहीं आती बरकत﹒

शरीर मेंˈ अचानक होने वाले परिवर्तनों का होता है ख़ास मतलब, जानिए कुछ ऐसे संकेत जो अचानक होते हैं﹒




