Next Story
Newszop

Madhya Pradesh: प्यार में पागल आशिक चला गया 100 किमी दूर लड़की से मिलने, फिर लड़की के घर वालों ने ऐसे उतारा उसका भूत

Send Push

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हैरान कर देगा, जी हां कहते हैं ना कि प्रेम में पड़ा व्यक्ति किसी भी हद को पार कर जाता है। प्रेम ना सीमा देखता है, ना विवशता देखता है और ना ही कोई वजह। यहां पर फेसबुक पर दोस्त बनी एक लड़की से मिलने के लिए युवक ने 100 किलोमीटर का सफर तय किया और उसके घर पहुंच गया। हालांकि, इसके लिए युवक को बड़ी पीड़ा सहनी पड़ी।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। ऐसे में लड़का लड़की से मिलने 100 किलोमीटर तक चला गया। लेकिन वहां पर लड़की के परिवार के लोगों ने उसको 13 घंटों तक पीटा। बाद में किसी तरीके से उसकी जान बच सकी। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, रीवा जिले का एक शख्स शनिवार को मऊगंज के पिपराही गांव में लड़की से मिलने के लिए गया था। यहां पर लड़की के परिवार के लोगों ने युवक को रस्सी से बांध दिया। उन्होंने कथित तौर पर लड़के को शनिवार रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक पीटा। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़की से मिलने आया था युवक
खबरों की माने तो इस मामले में पुलिस अधीक्षक आरएस प्रजापति ने इस संबंध में बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़का बैकुंटपुर का रहने वाला है और फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक नाबालिग से मिलने के लिए आया था। पुलिस ने कहा कि अभी तक इस संबंध में हनुमाना पुलिस स्टेशन में कोई भी औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

pc-jagran

Loving Newspoint? Download the app now