रवा अप्पम बनाने की विधि
हेल्थ कार्नर: आज हम आपको एक आसान और त्वरित रवा अप्पम बनाने की विधि बताएंगे। यह व्यंजन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
आवश्यक सामग्री:
इंस्टेंट रवा मिक्स - 1/2 कप
दही - 1/4 कप
पानी - 1/2 कप
प्याज - 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
तेल - 1 छोटा चम्मच
विधि:
एक बाउल में इंस्टेंट रवा मिक्स, दही और बारीक कटी प्याज डालकर अच्छे से मिलाएं। अब धीरे-धीरे इसमें पानी मिलाते हुए लगातार चलाते रहें। इसे लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
अब गैस पर अप्पम पॉट रखें और उसे तेल से ग्रीस करें। फिर सभी खानों में एक से डेढ़ चम्मच तैयार मिश्रण डालें।
इसे 5 मिनट तक ढककर पकाएं। फिर इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी 5 मिनट तक ढककर पकाएं ताकि यह पूरी तरह से पक जाए।
आपका रवा अप्पम तैयार है। इसे नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें।
You may also like
पीएम मोदी-पुतिन की मुलाक़ात से ट्रंप को लगेगा आघात! एससीओ शिखर सम्मेलन में भारत का पावर शो
अतीत` को याद कर आज भी कांप जाती हैं सनी लियोन कहा – मेरी उम्र बहुत छोटी थी और शरीर पर काले बाल…..
सीजन खत्म होते ही AC की सर्विस क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानें
बिना इंटरनेट अब होगा डिजिटल पेमेंट! जानिए UPI का नया अवतार
बागेश्वर` धाम के पंडित जी हर महीने कितनी कमाई करते हैं? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुल संपत्ति जानकर दंग रह जाएंगे आप