भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के जहाज ‘विग्रह’ के चालक दल ने दो लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुओं को बचाया, जो समुद्र में छोड़े गए लगभग 600 किलोग्राम वजनी जाल में उलझे हुए थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ओलिव रिडले कछुए की एक प्रजाति है जो हर साल फरवरी और मार्च के बीच ओडिशा के तट पर लाखों की संख्या में आती है।
आईसीजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारतीय तटरक्षक जहाज विग्रह ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत दो लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुओं को बचाया, जो लगभग 600 किलोग्राम वजन के जाल में फंस गए थे।” आईसीजी ने ऑपरेशन की एक तस्वीर और वीडियो क्लिप भी साझा की।
भारतीय तटरक्षक बल ने कछुओं को जाल से बचाया। समुद्र में फेंके गए ऐसे जाल समुद्री जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। कछुए, डॉल्फिन और अन्य समुद्री जीव अक्सर इन जालों में फंस जाते हैं, जिससे वे घायल हो जाते हैं या मर जाते हैं।
The post first appeared on .
You may also like
क्या है वियाग्रा? जानिए उस दवा की कहानी जो गलती से बन गई दुनिया की सबसे चर्चित मेडिसिन
राजस्थान सरकार के इस नए फैसले ने MBBS-BDS डॉक्टरों की मौज! 62 साल तक बढ़ी रिटायरमेंट की उम्र, लेकिन इनके लिए हैं 'बुरी खबर'
दिल्ली: मुस्तफ़ाबाद में इमारत ढही, बीजेपी विधायक बोले- 20 की जगह में 100 घर बसेंगे तो हादसे होंगे
जेल में बंद कैदी की मौत,परिजनों ने जेल प्रशासन पर पिटाई कर हत्या करने का लगाया आरोप,हंगामा
कुतुबुद्दीन ऐबक की क्रूरता: हिंदुओं पर अत्याचारों का इतिहास