मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी भूकंप लाने वाले पुणे लैंड डील की जांच सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आईएएस विकास खरगे को सौंपी है। महाराष्ट्र की ब्यूरोक्रेसी में 'मिस्टर भरोसेमंद' की छवि रखने वाले आईएएस अधिकारी विकास खरगे को एक महीने इस लैंड घोटाले की जांच पूरी करनी होगी। पुणे की इस लैंड डील में डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार आरोपों के घेरे में हैं। आरोप है कि उनकी अगुवाई वाली कंपनी अमाडेया इंटरप्राइजेज ने सरकारी महार वतन की जमीन को 1800 करोड़ रुपये की जमीन को 300 में खरीदा। इस डील पर सियासी बयानबाजी के बीच शरद पवार का बयान भी सामने आया है। उन्हाेंने कहा कि जांच के बाद जनता के सामने सही तस्वीर रखी जानी चाहिए। इस मामले के खुलासे के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार बैकफुट पर हैं, उन्होंने कहा कि सच सामने आएगा। सीएम ने पहले जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे नहीं पता था कि यह जमी सरकारी है।
कौन हैं विकास खरगे ?
डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के लैंड घोटाले में घिरने के बाद यह मामला राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसकी जांच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के कार्यालय में तैनात एडीशनल चीफ सेक्रेटरी आईएएस विकास खरगे कर रहे हैं। ऐसे में वह इस मामले के केंद्र में आ गए हैं। 17 मार्च, 1968 को जन्मे विकास खरगे अभी 57 साल के हैं। खरगे महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी के रहने वाले हैं, हालांकि उनका जन्म सांगली जिले के विटा में हुआ।
उद्धव-शिंदे अब फडणवीस
वह 2019 से मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में तैनात है। वह उद्धव ठाकरे के वक्त पर सीएमओ पहुंचे थे लेकिन इसके बाद एकनाथ शिंदे सीएम बने और अब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं, लेकिन खरगे सरकार के लिए मिस्टर भरोसेमंद बने हुए हैं। खरगे 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अब तक के करियर में काफी अलग छवि वाले अफसर रहे हैं। वह न सिर्फ विवादों से दूर रहे हैं बल्कि उनकी छवि एक मेहनती अफसर की है। वह अभी एडीशनल चीफ सेक्रेटरी के तौर पर रेवेन्यू डिपॉर्टमेंट संभाल रहे हैं। यह महज संयोग है कि पुणे में पढ़े खरगे पुणे लैंड डील की अब जांच कर रहे हैं। खरगे बांसुरी भी बजा लेते हैं।
महाराष्ट्र के लिए बनाया गीत
विकास खरगे ने अपने करियर की शुरुआत चंद्रपुर जिले के अस्सिटेंट कलेक्टर से की थी। इसके बाद उन्होंने सीईओ के तौर पर नागपुर और फिर चंद्रपुर में काम किया। जब वह यवतमाल के कलेक्टर बने तो उन्होंने अपने शानदार काम से सभी का ध्यान खींचा था। तब उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के हाथों से सम्मान मिला था। उन्होंने यवतमाल में साक्षरता बढ़ाने का बड़ा काम किया था। विकास खरगे के नाम पर एक और उपलब्धि दर्ज है। महाराष्ट्र के पास अपना कोई गीत नहीं था। जब वह राज्य के प्रिंसिपल सेक्रेटरी/एसीएस कल्चरल अफेयर्स बने तो उन्होंने महाराष्ट्र का राज्य गीत बनाया। जिसे कैबिनेट में स्वीकृति दी। यह गीत जय जय महाराष्ट्र माझा...है। विकास खरगे की पत्नी का नाम मीनाक्षी खरगे है। उनके दो बेटे हैं। जिनके नाम व्यंकेटश और मनीष हैं। खरगे शिक्षक पिता के बेटे हैं। उनकी मां गृहिणी हैं।

You may also like

गजब की सेटिंग! शाम में रवि किशन के कान में तेज प्रताप ने ऐसा क्या कहा कि देर रात मिल गई Y प्लस सिक्योरिटी?

नौ साल से फरार इनामी गौ-तस्कर सिराज मुठभेड़ में गिरफ्तार

अनाथ तीन नाबालिग भाई बहनों की जिम्मेदारी का मसलिया थाना प्रभारी ने उठाया बीड़ा

सिवनीः मुख्यमंत्री लाड़ली बहना हितलाभ वितरण कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में

मुरादाबाद में किसान की हत्या: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची साजिश