भोपाल:  एयर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक प्लाइट में तकनीकी परेशानी सामने आने के बाद एमपी के भोपाल राजा भोज विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। हालांकि विमान और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।   
   
जानकारी अनुसार राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर सोमवार रात एक बड़ा घटनाक्रम हुआ, जब एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान पायलट को विमान के सिस्टम में तकनीकी दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को भोपाल में उतारने का निर्णय लिया गया।
   
विमानतल प्रबंधन के अधिकारियों ने की पुष्टि
जानकारी अनुसार भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया को जानकारी दे है। उन्होंने बताया कि फ्लाइट ने रात 8:15 बजे एहतियातन लैंड किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब पायलट को सिस्टम में कुछ 'अनयूज़ुअल' (असामान्य) महसूस होता है, तो यह एक सामान्य प्रक्रिया है।
   
विमान में 172 यात्री सवार थे
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में कुल 172 सवारी यात्रा कर रहीं थी। सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान की जांच की जा रही है। सबसे महत्वपूर्ण लैंडिंग के बाद विमान की रिफ्यूलिंग और रूटीन जांच की जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार सबकुछ सामान्य रहने पर विमान को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
      
दो दिन में दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग, मंगोलिया में उतरा था विमान
एयर इंडिया की एक और अंतर राष्ट्रीय उड़ान के दौरान फ्लाइट को बीते रोज 2 नवंबर को मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी। एयर इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि लंबी दूरी की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी सामने आई थी, जिसमें सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट की भी तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
  
You may also like

पाकिस्तान फिर से कर रहा परमाणु बम का परीक्षण ... डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पाकिस्तानी सेना ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

बिहार में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का 'तूफानी प्रचार', तीन दिनों तक करेंगी 15 विधानसभाओं में प्रचार

PM Kisan Yojana: इन तीन कारणों से अटक सकती है योजना की 21वीं किस्त, जान लें आप

पेट फाड़ा, आंते बाहर, उंगलियां' तक काट डालीं… कानपुर में 22 साल के लॉ स्टूडेंट पर चापड़ से हमला

Bihar Elections 2025: पहली बार चुनाव प्रचार में उतरे लालू, कहा-14 नवंबर को बिहार में बदल जाएगी सरकार, तेजस्वी होंगे सीएम