नवीन निश्चल, नई दिल्ली: मंगोलपुरी थाना इलाके के सर्वोदय विद्यालय में 10वीं क्लास में पढ़ने वाले 15 साल के व्योम की पीट पीटकर हत्या हुई है। जिससे उनका पूरा परिवार बेहद सदमे में है। व्योम के पिता राजीव ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसी क्या बात हुई कि उनके बेटे को अपनी जान गंवानी पड़ी।
परिवार वाले व्योम का कर रहे थे इंताजर
बड़े भाई कनक ने बताया कि वह खुद भी उसी स्कूल की 11वीं क्लास में पढ़ते हैं, जबकि व्योम 10 वीं क्लास में पढ़ते थे। शुक्रवार शाम सब घर पर इंतजार कर रहे थे कि पेपर देकर जब व्योम आएगा, तो साथ खाना खाएंगे। लेकिन किसी ने आकर बताया कि वो हॉस्पिटल में है। जब तक हम लोग पहुंचे तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।
स्कूल से चंद कदम दूर किया हमला
15 साल के व्योम की मंगोलपुरी ओ ब्लॉक इलाके में स्थित स्कूल से चंद कदम दूर शुक्रवार शाम को पीट पीटकर हत्या की गई। मां आशा ने कहा कि 15 लड़कों ने उनके बेटे को मारा है। वह लड़के कौन थे यह पता नहीं है। व्योम पेपर देकर बाहर निकले, जिसके बाद उन्हें अचानक घेर कर उन पर हमला किया गया।
दो दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, व्योम का दो-तीन दिन पहले भी आरोपी में से किसी एक लड़के के साथ झगड़ा हुआ था। शुक्रवार सुबह व्योम ने एक लड़के की पिटाई की थी। जिसका बदला लेने के लिए उस लड़के ने बाहरी लड़कों को इकट्ठा किया और फिर शाम में व्योम स्कूल से बाहर निकला तो रास्ते में घेरकर लात घूंसे से जमकर हमला किया और उसके बाद वहां से फरार हो गए।
पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अधिकारिक रूप से किसी के गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। लेकिन पता चला है कि कई लड़कों को हिरासत में लिया जा चुका है। जिनमें से कुछ नाबालिग भी है। वहीं आज स्कूल के बाहर मृतक के परिवार वालों, जानकारों ने जमकर हंगामा किया। इस वारदात को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पोस्टमॉर्टम के लिए बॉडी को संजय गांधी हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।

You may also like
जब तक किसान समृद्धशाली नहीं होगा तब तक हम विकसित राष्ट्र की संकल्पना को पूर्ण नहीं कर सकते हैं: गिरीश चंद्र यादव
आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal 29 सितंबर 2025 : शुभ योग का बना संयोग, वृश्चिक,धनु और कुंभ राशि को आज सप्ताह के पहले दिन मिलेगा लाभ
रिश्तेदारी से लौटते समय सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत छह घायल, वाराणसी रेफर
इतिहास के पन्नों में 30 सितंबर : अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 की घटना पर वो फैसला, जो न्याय और राजनीति के लिए मील का पत्थर बना
मोदी-योगी सरकार अपनी योजनाओं से दिव्यांगजनों को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध: डा. शैफाली सिंह