रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से बने रहने के आसार हैं।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते नवंबर महीने में भी ठंड नदारद है। सुबह और शाम के समय ही ठंड हो रही है। जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी बरकरार है।
देहरादून में शनिवार को चटक धूप खिली रही। सुबह और शाम की ठंड जहां परेशान कर रही है तो वही दिन के समय गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। सर्द- गर्म की वजह से लोगों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और गले में दर्द जैसी संक्रामक बीमारियां हो रही है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like

'लालू परिवार में खुद एकता नहीं, बिहार की जनता को क्या एकजुट करेंगे', इंटरव्यू में ओवैसी ने खोल दिया 'धागा'

नहीं रहे कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा के 'पितामह' प्रो. राजारमन, छात्रों की लिस्ट में नारायण मूर्ति जैसी हस्तियां हैं शामिल

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, महंगाई डेटा और आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी बाजार की चाल

जीजा से मिले 80 लाख रुपये के गिफ्ट पर आ गया इनकम टैक्स का नोटिस, फिर क्या हुआ?

Nikki Tamboli Sexy Video : निक्की तंबोली का नया सेक्सी अवतार, वायरल वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश