रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम शुष्क होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम बना हुआ है जिसकी वजह से रात के समय सर्दी बढ़ गई है।
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड हो रही है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके चलते तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।
देहरादून में मंगलवार को पूरे दिन तेज धूप खिली रही। जबकि शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसकी वजह से ठंड भी बढ़ गई है। देहरादून का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। जिसकी वजह से रात के समय ठंड बढ़ गई है।
पाला पड़ने से भी तापमान में गिरावट आ रही है। वही अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि अब रात के पारे में गिरावट आने लगी है। पर्वतीय इलाकों के न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी कम पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है।

You may also like

सरसों तेल खानेˈ वाले सावधान खड़ी हो सकती है बड़ी मुसीबत﹒

गोविंदा बेहोश हुए तब घर पर नहीं थीं सुनीता आहूजा, 12 बजे घुटने लगा था दम, दोस्त ने बताया देर रात क्या-क्या हुआ

IPPB Vacancy 2025: बिना परीक्षा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नौकरी पाने का मौका, 300+ नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी

पीएम मोदी ने कालचक्र अभिषेक समारोह का किया उद्घाटन, खुद को बताया सौभाग्यशाली

हम चाहते हैं कि शेफाली 2026 के लिए महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर बनें : रेनू भाटिया