अगली ख़बर
Newszop

26 अक्टूबर 2025 कुंभ राशिफल : नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, कारोबार में कोई बड़ी डील होगी फाइनल

Send Push
26 October Aquarius Horoscope : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस समय आपको अपने भविष्य के लिए भी कुछ योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। नौकरी करने वालों की पदोन्नति हो सकती है। लेकिन विरोधी रुकावटें भी पैदा करेंगे। कारोबार में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील मिल सकती है। साथ ही, कार्यस्थल पर कोई अच्छी और बड़ी खबर सुनने को मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। आइए विस्तार से जानें आज का कुंभ राशिफल...

आज कुंभ राशिवालों का करियर राशिफल : आपको अपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं अभी से बनानी होंगी, अन्यथा कोई सुनहरा अवसर हाथ से निकल सकता है। नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है, लेकिन विरोधी बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। हालांकि, अंत में वे असफल होंगे। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकता है। वहीं, कारोबार के क्षेत्र में कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। व्यवसाय में आपको अपने संतान का भी पूरा साथ मिलेगा।

आज कुंभ राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। कुछ मामलों में आपको अपनी संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी खरीदकर ले जा सकते हैं। इससे उनको बहुत प्रसन्नता महसूस होगी और दोनों के रिश्ते मधुर होंगे।

आज कुंभ राशिवालों की सेहत का हाल : स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।

आज कुंभ राशिवालों के लिए उपाय : लाल चंदन का तिलक लगाकर बाहर निकलना शुभ रहेगा।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें