रियाद: सऊदी अरब ने एक ही दिन में आठ लोगों को फांसी दी है। इनमें से सात विदेशी नागरिक और एक शख्स सऊदी अरब का रहने वाला था। सऊदी में हालिया महीनों में मौत की सजा देने में तेजी देखी गई है। खासतौर से नशीली दवाओं से जुड़े मामलों में सजा-ए-मौत दी जा रही है। साल 2023 की शुरुआत से इसमें तेजी देखी गई है।
आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने बताया है कि शनिवार को दक्षिणी नजरान क्षेत्र में मादक पदार्थ हशीश की तस्करी में दोषी पाए गए चार सोमालियाई और तीन इथियोपियाई लोगों को फांसी दे दी गई। एसपीए के अनुसार, एक सऊदी व्यक्ति को अपनी मां की हत्या के जुर्म में फांसी दी गई। एक ही दिन में आठ लोगों को फांसी दी गई।
इस साल 230 को दी गई फांसीमौजूदा साल, 2025 की शुरुआत से अब तक सऊदी अरब में 230 लोगों को फांसी दी जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 154 लोगों को नशीली दवाओं से संबंधित आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद फांसी दी गई। मौजूदा साल में सऊदी में फांसी दिए जाने की रफ्तार से लगता है कि इस वर्ष पिछले साल के 338 मृत्युदंड का रेकॉर्ड टूट जाएगा।
फांसी की सजा में इस वृद्धि को विश्लेषक 2023 में नशीले पदार्थों के विरुद्ध लागू किए गए कड़े कानूनों से जोड़ रहे हैं। यहां तक कि 2023 से पहले गिरफ्तार किए गए कई लोगों को अब फांसी दी जा रही है। सऊदी अरब ने तीन साल तक मादक पदार्थों के मामलों में मृत्युदंड को निलंबित रखने के बाद 2022 के अंत में मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों के लिए फांसी की सजा फिर शुरू की है।
Video
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में 19, 2023 में दो और 2024 में 117 लोगों को मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों के लिए फांसी दी गई। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि सऊदी अरब में मृत्युदंड के इस्तेमाल से खुले और सहिष्णु समाज बनाने की कोशिश कमजोर होती है। यह क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 के लिए बेहद अहम है।

You may also like
बाढ़ प्रभावितों से मिले केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मूंग उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश
Bihar Crime News: बेगूसराय में बाहर का खाना खाने से दो कैदी बीमार, औरंगाबाद में करंट से दो लोगों की मौत
एमपी के इंदौर का रहने वाला गोवा में बैठकर मुंबई वाले को लगाया 6 लाख से अधिक का चूना! आप कैसे रहें सावधान?
उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
ऐसा खतरनाक मैच! तस्वीरों में देखें चौथे दिन के खेल का रोमांच, कैसे पल-पल पाला बदलता रहा ओवल टेस्ट?