नई दिल्ली: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी हवाओं ने राजधानी का मौसम बदल दिया है। गुरुवार सुबह लोगों को मार्निंग वॉक के दौरान तेज ठंड महसूस हुई। बुधवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। यह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। इसके साथ ही 2020 के बाद पहली बार ठंड ने इतनी जल्दी दस्तक दी है। कई लोग इस अचानक आई ठंड के लिए तैयार नहीं थे। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज हुआमौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रहा। दोनों ही नॉर्मल से कम दर्ज किए गए। हवा में नमी का स्तर 34 से 80% के बीच रहा। पालम का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री रहा, जो दिल्ली में सबसे कम था। वहीं आया नगर का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। यहां सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री रह सकता है।
अगले 3 से 4 दिन में राजधानी में बढ़ सकती है ठंड8 नवंबर को भी ठंड का असर जारी रहेगा, इस दिन अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है। 9 से 12 नवंबर तक आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़त होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम 9 से 12 डिग्री रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बर्फ वाली ठंडी हवाएं न्यूनतम तापमान को नीचे ला रही हैं। अगले 3 से 4 दिन में राजधानी में ठंड और बढ़ सकती है। दिल्ली में नवंबर में न्यूनतम तापमान का एक अंक तक पहुंचना आम बात है लेकिन आमतौर पर यह गिरावट महीने के आखिरी हफ्ते में होती है। नवंबर के बीच में सुखी और तेज सर्द हवाएं और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।
दो दिन बाद हवा हुई और खराबदो दिनों की थोड़ी राहत के बाद राजधानी में हवा एक बार फिर बेहद खराब हो गई है और अगले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही रह सकते हैं। ऐसे में लोगों को अब अपने स्वास्थ्य को लेकर और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। केंद्रीय पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 311 दर्ज किया गया। इसमें मुख्य पल्यूटेंट PM 2.5 रहा। एनसीआर के कई इलाकों में भी हालात खराब रहे। धारूहेड़ा का AQI 238, फरीदाबाद 218, गाजियाबाद 266, ग्रेटर नोएडा 228, गुरुग्राम 257, मानेसर 269, नोएडा 257, पानीपत 217 और सोनीपत 253 रहा।
सबसे ज्यादा एक्यूआई बवाना में हुआ दर्जदिल्ली के अंदर सबसे ज्यादा बवाना में AQI 381 और मुंडका में 352 दर्ज हुआ। वहीं शादीपुर का 220, पटपड़गंज का 295, एनएसआईटी द्वारका का 287, मेजर ध्यान चंद नैशनल स्टेडियम का 282, लोदी रोड का 224, डीटीयू का 255 और आनंद विहार का 295 दर्ज किया गया। अनुमान के अनुसार 7 से 9 नवंबर तक हवा की क्वॉलिटी बेहद खराब रहने की संभावना है और इसके बाद भी करीब एक हफ्ते तक खास सुधार की उम्मीद नहीं है। गुरुवार को हवाओं की रफ्तार 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। अब शुक्रवार को यह 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे, शनिवार को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे और रविवार को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह रहने की संभावना है।

You may also like

'द फैमिली मैन 3' ट्रेलर: जयदीप अहलावत के जाल में फंसा 'श्रीकांत', मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बने मनोज बाजपेयी

कैपिटल मार्केट्स 'विकसित भारत' विजन के लिए जरूरी, म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास बड़े मौके मौजूद : तुहिन कांत पांडे

दिल्लीः गल्ले से कर्मचारी ले गए 15 लाख, किनारी बाजार में कपड़ा कारोबारी के साथ हुई वारदात

ये 4 लोग कभी न पिएं आंवला जूस, जानें किन हालात में बन सकता है आपके लिए हानिकारक!

मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर ठगाें ने रिटायर्ड महिला अधिकारी से ठगे 31 लाख रुपये, जांच शुरू