नई दिल्ली। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए वेतन आयोग हमेशा एक बड़ा मुद्दा होता है, क्योंकि इसी के जरिए उनकी सैलरी में भारी बदलाव होता है। 7वें वेतन आयोग के बाद अब 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।हर कोई जानना चाहता है कि Level-1 से लेकर Level-10 तक के कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा?
क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?
फिटमेंट फैक्टर किसी भी वेतन आयोग की आत्मा होता है। यह एक मल्टीप्लायर (गुणा करने वाला आंकड़ा) है, जिससे आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी निकाली जाती है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिसकी वजह से न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी। 8वें वेतन आयोग में अभी कोई आधिकारिक फिटमेंट फैक्टर घोषित नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स में 1.92, 2.08 और 2.86 की चर्चा हो रही है। लेकिन 1.92 फिटमेंट फैक्टर को सबसे व्यवहारिक और संभावित माना जा रहा है।
Level-1 से Level-10 तक संभावित नई सैलरी (फिटमेंट फैक्टर के आधार पर)
Level 1 की वर्तमान बेसिक सैलरी ₹18,000 है, 1.92 फिटमेंट फैक्टर पर नई सैलरी ₹34,560 होगी। 2.08 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से ₹37,440 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर ₹51,480 तक जा सकती है।
Level 2 की वर्तमान बेसिक सैलरी ₹19,900 है, 1.92 फिटमेंट फैक्टर से यह ₹38,208 होगी। 2.08 फिटमेंट फैक्टर पर ₹41,392 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर ₹56,914 हो सकती है।
Level 3 की वर्तमान बेसिक सैलरी ₹21,700 है, 1.92 फैक्टर पर यह ₹41,664 हो जाएगी। 2.08 फैक्टर से ₹45,136 और 2.86 फैक्टर पर ₹62,062 तक बढ़ सकती है।
Level 4 का वर्तमान बेसिक ₹25,500 है, 1.92 फैक्टर पर नई सैलरी ₹48,960 होगी। 2.08 फैक्टर पर ₹53,040 और 2.86 फैक्टर पर ₹72,930 तक जाएगी।
Level 5 की वर्तमान बेसिक सैलरी ₹29,200 है, 1.92 फैक्टर से यह ₹56,064 होगी। 2.08 फैक्टर पर ₹60,736 और 2.86 फैक्टर पर ₹83,512 तक बढ़ सकती है।
Level 6 की वर्तमान बेसिक सैलरी ₹35,400 है, 1.92 फिटमेंट फैक्टर पर ₹67,968 हो जाएगी। 2.08 फैक्टर पर ₹73,632 और 2.86 फैक्टर पर ₹1,01,244 तक जा सकती है।
Level 7 की वर्तमान बेसिक ₹44,900 है, 1.92 फैक्टर पर नई सैलरी ₹86,208 होगी। 2.08 फैक्टर से ₹93,392 और 2.86 फैक्टर से ₹1,28,414 तक बढ़ेगी।
Level 8 की वर्तमान बेसिक सैलरी ₹47,600 है, 1.92 फैक्टर पर यह ₹91,392 होगी। 2.08 फिटमेंट फैक्टर पर ₹99,008 और 2.86 फैक्टर पर ₹1,36,136 तक पहुंच सकती है।
Level 9 की वर्तमान बेसिक ₹53,100 है, 1.92 फैक्टर से नई सैलरी ₹1,01,952 होगी। 2.08 फैक्टर पर ₹1,10,448 और 2.86 फैक्टर पर ₹1,51,866 तक हो सकती है।
Level 10 की वर्तमान बेसिक ₹56,100 है, 1.92 फैक्टर से यह ₹1,07,712 होगी। 2.08 फिटमेंट फैक्टर पर ₹1,16,688 और 2.86 फैक्टर पर ₹1,60,446 तक पहुंच सकती है।
You may also like
अमेरिका से जारी व्यापार वार्ता के बीच पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन, 'मेड इन इंडिया' पर दिया ज़ोर
बिहार चुनाव में Tejashwi Yadav की पिछलग्गू बनेगी कांग्रेस! महागठबंधन का CM चेहरा कौन? हो गया क्लियर
'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' को लेकर जमकर उत्साह, फैंस बोले- यह मैच एकतरफा होगा
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने जीएसटी सुधारों की सराहना की
दुर्गा पूजा से पहले तनीषा मुखर्जी ने दिवंगत चाचा देब मुखर्जी को किया याद, भावुक हुईं अभिनेत्री