आगरा के थाना शाहगंज के नरीपुरा क्षेत्र से 13 अगस्त को गायब हुई किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि किशोरी को पड़ोस में किराये पर रहने वाली महिला ने ही बहला-फुसलाकर मायके ले जाकर बंधक बना लिया था।
यहां किशोरी के साथ एक महीने तक रोजाना दुष्कर्म किया गया। किसी तरह किशोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 11 सितंबर को मुक्त कराया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है।
सिलाई मशीन दिलाने के बहाने ले गई थी पड़ोसन
शाहगंज नरीपुरा क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने बताया कि उसके पड़ोस के मकान में एक महिला किराये पर रह रही थी। वह घर आने-जाने लगी। एक दिन वह सिलाई मशीन दिलवाने की बात कहकर किशोरी को साथ ले गई। बाद में मशीन न मिलने की बात कहकर घर छोड़ गई थी। इसके बाद वह 13 अगस्त को दोबारा घर पर आई। उस समय किशोरी के माता-पिता दोनों जूता कारखाने में काम करने गए थ।
फिर लापता हो गई किशोरी
महिला ने किशोरी से सिलाई मशीन बंटने की बात कहते हुए साथ चलने के लिए कहा। किशोरी ने अकेली होने की बात कहते हुए साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसके किशोरी को बातों में उलझाकर एक घंटे में वापस आने के लिए कहा। किशोरी महिला की बातों में आ गई और साथ चली गई। इसके बाद उसका कहीं भी पता नहीं चला।
11 सितंबर को देर रात किशोरी ने किसी तरह अपनी मौसी के फोन पर काॅल कर घटना की जानकारी दी। किशोरी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला उसे सिलाई मशीन दिलाने की झांसा देकर मायके रोहता ले गई। उसे एक कमरे में बंधक बना लिया है। यहां केवल खाना देने के लिए ही कमरा खोला जाता है।
महिला के तहेरे भाइयों ने रोज की दरिंदगी
महिला के तहेरे भाई संदीप और मनमोहन रोजाना उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
You may also like
लोकपाल ने सात बीएमडब्ल्यू कारों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया, फैसले पर उठे सवाल
कौनसी चीजें खाने-पकाने के लिए कौन-सा बर्तन होता है सबसे अच्छा? खरीदने से पहले जान लो खासियत और खामियां
तेलंगाना DCCB स्टाफ असिस्टेंट भर्ती 2025: 225 पदों के लिए आवेदन करें
पुतिन के साथ बुडापेस्ट में होने वाली बैठक क्यों कर दी रद्द? ट्रंप ने खुद किया खुलासा, अमेरिकी राष्ट्रपति को सता रहा ये डर
Gautam Gambhir का मास्टरस्ट्रोक! ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए दो फेवरेट खिलाड़ियों पर खेला कप्तानी-उपकप्तानी का दांव