WPL Retention 2026 Update: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही यह भी साफ हो गया है कि ऑक्शन से पहले हर टीम के पर्स में कितनी राशि बची है। इस बार 27 नवंबर को मेगा ऑक्शन होगा, जिसमें टीमें अपने नए कॉम्बिनेशन के साथ उतरेंगी। वूमेंस वर्ल्डकप 2025 में टीम इंडिया की खिताबी जीत के बाद इस बार ऑक्शन और भी रोमांचक होने वाला है।
क्या है रिटेंशन का नियम
वूमेंस प्रीमियर लीग के नियमों के मुताबिक एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार सबसे ज्यादा 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, तो गुजरात जायंट्स ने 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया। यूपी वॉरियर्स ने केवल 1 खिलाड़ी को अपने साथ बनाए रखा है।
इन 17 खिलाड़ियों को किया गया रिटेन
एनाबेल सदरलैंड (दिल्ली कैपिटल्स), मारिजैन कैप (दिल्ली कैपिटल्स), जेमिमा रॉड्रिग्स (दिल्ली कैपिटल्स), शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स), निकी प्रसाद (दिल्ली कैपिटल्स), हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस), नैट साइवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस), अमनजोत कौर (मुंबई इंडियंस), जी कामिलिनी (मुंबई इंडियंस), हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस), स्मृति मांधना (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), एलिसा पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), ऋचा घोष (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), श्रेयांका पाटिल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स), बेथ मूनी (गुजरात जायंट्स), श्वेता सहरावत (यूपी वॉरियर्स)
किस टीम के पर्स में कितनी राशि
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और दोनों के पास 5.75 करोड़ रुपये का पर्स बचा है। इन टीमों के पास राइट टू मैच कार्ड भी नहीं होगा। यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है और ऑक्शन टेबल पर वो सबसे बड़े पर्स के साथ बैठेगी। यूपी के पास 14.5 करोड़ रुपये और चार RTM कार्ड बचा है। गुजरात जायंट्स ने 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उसके पास 9 करोड़ रुपये का पर्स और तीन RTM कार्ड हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और उसके पास 6.25 करोड़ रुपये की राशि और एक RTM कार्ड बचा है।
You may also like

इंटरनेट मीडिया में राज्य सरकार को कोसने वाले शिक्षक के निलंबन निरस्त करने की मांग

कब तक ठीक होगी दिल्ली एयरपोर्ट की गड़बड़ी? आ गया सरकार का अपडेट, 800 उड़ानों में देरी

साक्षात् दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती स्वरूपा हैं भारत माता: बाबूलाल

देर से ही लेकिन उनके सुझाव पर अमल किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने: बाबूलाल

भोपाल में आतंकी साजिश : एनआईए ने 18वें आरोपी के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र





