अक्सर हमने देखा है कि कई लोग अपनी पढ़ाई, बिजनेस छोड़कर बॉलीवुड में कदम रखते हैं। लेकिन ऐसे लोगों के नाम कम ही सामने आते हैं जो बड़े पर्दे, छोटे पर्दे पर सफल होने के बाद भी फिल्मी दुनिया की चकाचौंध छोड़कर कॉरपोरेट वर्ल्ड का रुख करते हैं। ऐसे नाम में शामिल है मयूरी कांगो का नाम। जिन्होंने एक्टिंग के लिए आईआईटी जैसे कॉलेज में पढ़ना छोड़ दिया, और बाद में शादी के लिए एक्टिंग छोड़ दी। लेकिन इसके बाद गूगल जैसी कंपनियों में काम करके कॉरपोरेट वर्ल्ड में बड़ा मुकाम हासिल किया।
मयूरी कांगो के करियर की शुरुआतमयूरी कांगो की मां रंगमंच कलाकार थी। एक बार उनकी मां के साथ मयूरी की मुलाक़ात निर्देशक सईद अख्तर मिर्जा से हुई। जिन्होंने मयूरी को देखकर फिल्म ऑफर की। हालांकि उस वक्त मयूरी केवल हाई स्कूल में थी, इसलिए तब काम नहीं किया। पढ़ाई में अव्वल मयूरी कांगो फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती थी। इसलिए स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया।
आईआईटी कानपुर में एडमिशनमयूरी कांगो ने फिल्मी दुनिया के लिए आईआईटी की पढ़ाई तक छोड़ दी। जहां पढ़ने का कई लोग सपना देखते हैं। वे हीरोइन बनना चाहती थी इसलिए उन्होंने एडमिशन एक्सेप्ट नहीं किया। और फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई। जहां उन्हें सफलता भी मिली। उन्होंने पापा कहते हैं, बेताबी, होगी प्यार की जीत, वामसी, बादल जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वे डॉलर बाबू किटी पार्टी जैसे कई टेलीविजन शो में भी नजर आई।
करियर की पिक पर छोड़ी एक्टिंग एनआरआई बिजनेसमैन आदित्य ढिल्लों से शादी करने के लिए मयूरी ने साल 2003 में एक्टिंग करियर छोड़ दिया। इस समय उनका करियर पिक पर था। लेकिन मयूरी शादी के बाद अमेरिका चली गईं। उन्होंने एक्टिंग का करियर तो छोड़ दिया लेकिन शादी के बाद फिर से पढ़ाई पर फोकस किया। उन्होंने मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए किया। इसके बाद अमेरिका में ही नौकरी शुरू कर दी।
भारत लौटकर बनाया कॉरपोरेट वर्ल्ड में बड़ा नाम साल 2012 में मयूरी कांगो भारत लौट आई। इसके बाद उन्होंने परफॉर्मेंस मार्केटिंग एजेंसी, परफॉर्मिक्स में काम शुरू किया। इसके बाद उनके नाम के साथ एक बड़ी उपलब्धि साल 2019 में उसे वक्त जुड़ी जब वे गूगल इंडिया के साथ जुड़ गई। उन्होंने गूगल इंडिया के साथ इंडस्ट्री हेड के तौर पर काम की शुरुआत की। अगस्त 2025 तक मयूरी गूगल के साथ जुड़ी रही। इसके बाद वे फिर पब्लिसिस ग्रुप से जुड़ गई। वे वहां ग्लोबल एग्जीक्यूटिव लीडरशिप टीम में काम कर रही हैं।
मयूरी कांगो युवाओं के लिए प्रेरणा पहले अभिनेत्री और फिर कॉरपोरेट वर्ल्ड में बड़ा मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। मयूरी कांगो ने अपनी मेहनत के दम पर दोनों क्षेत्रों में सफलता हासिल की। उनकी सफलता का यह सफर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत से कम नहीं है।

You may also like
नकली पैन और गलत रिपोर्टिंग के खिलाफ आयकर विभाग की सख्त कार्रवाई, जानिए कैसे हो रही है जांच
बीकानेर में एक नए रंग-रूप के में उत्साह के साथ मनाया जाएगा दीपोत्सव मेला
इंडिया में चल रही इस छोटी इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग, देगी पंच EV और विंडसर को टक्कर
पियर्स मॉर्गन ने एलिस्टर कुक से मांगी माफी, 11 साल पहले 'अपमानजनक' शब्द का किया था इस्तेमाल
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की प्रेम कहानी: इंस्टाग्राम से शादी तक का सफर