महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार होती बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो सका और मैदान पूरी तरह ढका रहा। अंपायरों ने हालात का कई बार जायजा लिया, लेकिन मौसम में सुधार नहीं हुआ। आखिरकार मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 5वां मैच शनिवार(4 अक्टूबर) को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश ने खेल शुरू होने से पहले ही पूरा मज़ा बिगाड़ दिया। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका और मैदान पूरी तरह कवर से ढका रहा।
अंपायरों और मैच रेफरी ने कई बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। स्थानीय समयानुसार रात 8:08 बजे की कट-ऑफ टाइम से पहले ही मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।
इस नतीजे के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए। ऑस्ट्रेलिया अब तीन अंकों के साथ पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि श्रीलंका ने एक अंक के साथ खाता खोला। श्रीलंका को अपने पहले मैच में भारत से हार का सामना करना पड़ा था।
You may also like
बिपाशा बसु के साथ सुपर हिट फ़िल्म के बाद भी सिल्वर स्क्रीन पर फ्लॉप हुआ ये अभिनेता, अब एमएस धोनी के साथ मिलकर चलाते हैं सक्सेसफुल कंपनी
डॉक्टर भी हो जाएंगे हैरान! मर्दों की` खोई हुई ताकत लौटा सकती हैं ये 4 देसी चीजें…
आम जनमानस से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाय : ए.के. शर्मा
महिला कलाकार से गैंगरेप करने के आरोप में खोरठा गायक सहित तीन गये जेल
दिव्यांग महिला की प्रेरणादायक कहानी: स्विगी डिलीवरी गर्ल ने जीती सबका दिल