भारतीय ए टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने प्रभावित किया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जुरेल ने आक्रामक बल्लेबाजी की। वह 132 गेंद पर 4 छक्के और 10 चौके की मदद से 113 रन बनाकर नाबाद हैं। जुरेल ने देवदत्त पड्डिकल के साथ 181 रन की साझेदारी कर ली है। पड्डिकल भी शतक के करीब हैं और 178 गेंद पर 8 चौके की मदद से 86 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले नारायण जगदीसन 113 गेंद पर 1 छक्का और 7 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने 124 गेंद पर 10 चौके की मदद से 73 रन की पारी खेली। अभिमन्यु ईश्वरन खेल के दूसरे दिन 44 रन बनाकर आउट हुए थे।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने निराश किया। टेस्ट फॉर्मेट में वापसी की कोशिश में जुटे अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 13 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया ए के स्कोर से अभी भी 129 रन पीछे है।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने निराश किया। टेस्ट फॉर्मेट में वापसी की कोशिश में जुटे अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 13 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए।
Also Read: LIVE Cricket Scoreइसके अलावा सलामी बल्लेबाज कैंपबेल केलावे ने 97 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 88, कूपर कोनोली ने 84 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 70 और लियाम स्कट ने 122 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 81 रन की पारी खेली। जेवियर बार्टलेट 24 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। बार्टलेट ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
Article Source: IANSYou may also like
25 वर्ष से बिना स्कूल जाए Salary ले रहे शिक्षक दंपती…ऐसे हुआ खुलासा, अब होगी इतने करोड़ की तगड़ी वसूली!
राजस्थान में ठगी का बड़ा खुलासा, 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
भारत ने हमला किया तो क्या सऊदी अरब लड़ेगा पाकिस्तान के लिए युद्ध? पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दिया ये जवाब
मस्जिद, मदरसा, दरगाह के पास गरबा खेलना मना है': गुजरात के एक गाँव में बोर्ड लगाकर सुनाया फरमान, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद हरकत में आई पुलिस!
Bank Holiday: आज आपके शहर में बैंक बंद है क्या? यहां देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर