बाड़मेर में कल आधी रात को दो बदमाश तलवार लेकर एक घर में घुस गए। आरोपी कार में सवार होकर आए थे। एक बदमाश घर के हॉल में आया और खड़ी जीप में आग लगा दी। इसके बाद कार बैक करते समय उसने एक बछड़े को कुचल दिया। घर के पुरुष जागरण कार्यक्रम में गए थे, महिलाओं ने हिम्मत दिखाई और दोनों घटनाओं का वीडियो बना लिया। घटना जिले के शिव क्षेत्र के आरंग गांव की है। शिव थाना प्रभारी मनीष देव ने बताया- आरंग गांव के पीड़ित परिवार ने आज (सोमवार) एक नामजद व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जीप में आग लगाने का वीडियो भी सामने आया है। आग लगाने के पीछे क्या कारण था, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बछड़ा घायल है, उसका उपचार चल रहा है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है।
महिला बोली- तलवार लेकर घर में घुसे बदमाश
पीड़ित परिवार की महिला ममता पत्नी जगूदास ने बताया- कल 11 मई की रात 11:45 बजे घर में सिर्फ महिलाएं थीं। घर के लोग रात्रि जागरण में गए हुए थे। इसी दौरान आरंग गांव की रामदेवरा ढाणी निवासी मेहताब सिंह पुत्र शैतान सिंह अपने साथी के साथ आया। दोनों के पास तलवारें थीं।वे घर में घुस आए। घर के आंगन में सो रही महिलाओं से बोले कि आज तुम सब अकेली हो, हम तुम्हें जान से मार देंगे। महिलाएं चिल्लाने लगीं तो दोनों बाहर गए और खड़ी जीप पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गाड़ी में बैठकर भागते समय गाय का बछड़ा भी घायल हो गया।पुलिस के अनुसार रात को आरंग गांव में शराब के नशे में किसी व्यक्ति द्वारा जीप में आग लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर आग बुझाई गई। साथ ही आरोपी मेहताब सिंह को रात में ही पकड़ लिया गया। रात में परिजनों की रिपोर्ट नहीं दी गई थी। अब रिपोर्ट दी गई है।
दो वीडियो सामने आए
सोशल मीडिया के जरिए दो वीडियो सामने आए हैं। जिसमें एक वीडियो 17 सेकंड का है। जिसमें एक आरोपी गाड़ी बैक कर रहा है। आस-पास की महिलाएं और लड़कियां चिल्ला रही हैं कि गाय के बछड़े को मार दिया है। दूसरा वीडियो 28 सेकंड का है। जिसमें एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। आस-पास से कुछ आवाजें आ रही हैं। वह व्यक्ति घर के आंगन में खड़ी जीप में माचिस से आग लगाता है। पास में खड़ी महिलाएं कह रही हैं- गाड़ी क्यों जलाई?
You may also like
होम क्रेडिट उज्ज्वल ईएमआई: आपकी दैनिक खरीद का स्मार्ट साथी
शेयर बाजार में भूचाल: निवेशकों की पूंजी पर भारी चोट, एक दिन में 1.5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा
गोवा में पर्यटन का नया दौर: 2025 की पहली तिमाही में आगंतुकों में 10.5% वृद्धि का लक्ष्य
आलिया भट्ट ने कांस फिल्म महोत्सव 2025 में भाग लेने से किया इनकार
Kesari Chapter 2: बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन पूरे, कमाई में दिखा सुधार