राजस्थान के सीकर जिले में खदान में काम करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ दरकने से तीन मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। इसके अलावा, एक मजदूर घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक मजदूर अभी भी मलबे में दबा हुआ है, जिसके लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।
खदान में दबे तीन मजदूर
पुलिस के अनुसार, बताया गया कि नीमकाथाना क्षेत्र के डोकन ग्राम पंचायत स्थित कृष्णा माइंस में मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान पहाड़ दरकने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मजदूर की पहचान गणेश्वर निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल बिहार निवासी नितीश यादव है।
मलबे में फंसा यूपी का मजदूर
इसके साथ ही, मलबे से यूपी के बिजनौर निवासी सुरेंद्र को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह और पाटन थानाधिकारी विक्रम सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे। उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ने बताया कि हरिओम कृष्णा माइंस पर पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
घायल एक व्यक्ति को नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबे तीसरे व्यक्ति को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। माइंस में हुए हादसे की सूचना मिलने पर माइनिंग विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम यह जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ।
You may also like
BREAKING: GST की अब दो ही दरें 5% और 18%, नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी
उत्तराखंड में छात्र ने टीचर को गोली मारी: शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
रांची विवि के जनजातीय भाषा विभाग के करम महोत्सव में झूमे श्रद्धालू
जाति – धर्म से ऊपर थे दिशोम गुरू, सबों को साथ लेकर चलते थे : अनुज
हेमंत सरकार के लिए महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं: प्रदीप वर्मा