पटना। अब पटना का जू यानी संजय गांधी जैविक उद्यान सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। यह व्यवस्था फरवरी तक लागू रहेगी। बढ़ती ठंड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।सुबह मॉर्निंग वॉकर्स को 9 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी, उसके बाद आम लोगों के लिए टिकट काउंटर खोल दिए जाएंगे। राजधानी के सभी पार्क, जिनमें ईको पार्क, बुद्धा स्मृति पार्क, बच्चों का पार्क आदि शामिल हैं, अब सुबह 5:30 से शाम 7:30 बजे तक खुले रहेंगे। नगर निगम और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि “हर साल मौसम के हिसाब से पार्कों का टाइम एडजस्ट किया जाता है। सर्दी में सूर्योदय देर से और सूर्यास्त जल्दी होने के कारण यह बदलाव जरूरी है।”
गर्मी के मौसम में पटना जू सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है, लेकिन ठंड में सुबह और शाम दोनों ओर से एक-एक घंटे का समय घटा दिया जाता है। इस बदलाव का उद्देश्य सुरक्षा और विजिटर्स की सहूलियत सुनिश्चित करना है।
जू प्रशासन के अनुसार, रोजाना औसतन 6 हजार विजिटर्स आते हैं, जो ठंड के मौसम में बढ़कर 8 से 9 हजार तक पहुंच जाते हैं। फिलहाल जू का प्रवेश शुल्क प्रति वयस्क 50 रुपए और प्रति बच्चा 20 रुपए तय है। इसके अलावा नौकायान, शिशु उद्यान और मछलीघर जैसी गतिविधियों के लिए अलग से शुल्क लिया जाता है।
ठंड का असर अब जानवरों पर भी दिखने लगा है। जू प्रशासन ने सभी पिंजरों में हीटर, बल्ब और गर्म हवा वाले ब्लोअर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। शेर, बाघ, हाथी और हिरण जैसे जंगली जानवरों के लिए विशेष आहार और गर्माहट की व्यवस्था की जा रही है। कुछ केजों में कंबल और मोटी परत वाला बिछावन भी लगाया जाएगा ताकि जानवर सर्द हवाओं से बचे रहें।
You may also like

Bihar Election: लालू यादव किस मुंह से रीतलाल यादव के लिए मांगेंगे वोट? क्या अपराध को लेकर ये उनका दोहरा रवैया

'तेरे इश्क में' में काम करने के अनुभव पर बोले प्रियांशु पेन्युली, 'धनुष और कृति से सीखी अभिनय की बारिकियां'

Cryptocurrency Market Crash: ₹12000000000000 स्वाहा... 24 घंटे में पलट गई क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया, बिटकॉइन भी औंधे मुंह गिरी

3400 लीटर नकली घी जब्त, डिब्बों में भरा था 'पीला कैंसर', आंतें गला देगा ऐसा घी, असली को 3 तरीकों से पहचानें

Bigg Boss 19 : प्रणीत मोरे के बाद कौन जाएगा घर से बाहर? 5 सदस्यों पर नॉमिनेशन का साया





