
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी धारावी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 189 में महिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कांचन जांबोटी-नाईक को भाजपा महिला मोर्चा का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 23 अगस्त को माटुंगा लेबर कैंप स्थित आर्य जिम में आयोजित पदग्रहण समारोह में की गई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निरज उभारे, जिला महामंत्री श्रीनिवास शुक्ला, विलास आंबेकर, महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन चौहान, वार्ड अध्यक्ष रवि पिहाल समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांचन जांबोटी कई सामाजिक संस्थाओं से जुडी हुई हैं और धारावी क्षेत्र की जनता के बीच रहकर वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए माना जा रहा है कि आगामी बीएमसी चुनाव में धारावी में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
You may also like
मां` नहीं बन पा रही थी पत्नी फिर पति ने अपनाई यह तरकीब एक साल में बीवी बन गई माँ
'मां के निधन के बाद पीएम मोदी ने लिखी थी 17 पन्नों की चिट्ठी', मनोज मुंतशिर ने शेयर किया भावनात्मक अनुभव
महाराष्ट्र : खामगांव-नांदुरा रोड पर सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल
डोनाल्ड ट्रंप वापस जाओ! भारत से टैरिफ जंग के बीच अमेरिका में भड़का विरोध
अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार 3 लोगों की मौत