
देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीमा की रक्षा में तैनात हथियार, उपकरण और अन्य रक्षा संसाधनों की भी जानकारी ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए जवानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश वीर जवानों के त्याग और बलिदान का सम्मान करता है और उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व करता है।
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर हैं। वे आज पूर्वाह्न 11:45 बजे गुंजी हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रंग संस्कृति की पगड़ी पहनाकर पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सेना, आईटीबीपी व एसएसबी के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात हथियारों व उपकरणों की जानकारी भी ली।
उन्होंने जवानों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया। इसके उपरांत पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जनपद के विभिन्न विभागों से संबंधित वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत गतिमान योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण दिया। जिलाधिकारी ने सभी विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले वाइब्रेंट विलेज की जानकारी दी। पर्यटन विभाग ने पर्यटन योजनाओं, आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के संचालित योजनाओं के भी स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दी गई।
You may also like
पहले अमेरिकी पोप लियो चौदहवें ने संभाली कमान, दिया एकता का संदेश
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में जान्हवी कपूर का डेब्यू
Ata Thambaycha Naay!: एक प्रेरणादायक फिल्म जो मुंबई के श्रमिकों की कहानी बयां करती है
महाकुंभ के दौरान ट्रेन में तोड़फोड़ की घटना, सुरक्षा पर उठे सवाल
सड़क हादसे में युवक की जान बचाने वाली सर्जरी: डॉक्टरों ने किया चमत्कार