भाेपाल। महान लेखक और कलम के जादूगर मुंशी प्रेमचंद, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और 'भारत रत्न' से सम्मानित 'लोकनायक' जयप्रकाश नारायण और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की आज बुधवार काे पुण्यतिथि है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने इस अवसर पर तीनाें महान विभूतियाें का स्मरण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर मुंशी प्रेमचंद काे पुण्यतिथि पर नमन करते हुए लिखा महान साहित्यकार, उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने अपनी लेखनी से मानवीय संवेदनाओं, आडंबरों और आमजन के संघर्षों को शब्दों में पिरोकर मानव-कल्याण के नए-नए मार्ग दिखाए। उनकी कालजयी रचनाओं से साहित्य जगत अनंत काल तक आलोकित रहेगा।
एक अन्य संदेश में सीएम डाॅ. यादव ने जयप्रकाश नारायण काे पुण्यतिथि पर याद करते हुए लिखा 'भारत रत्न' से सम्मानित, 'लोकनायक' जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका सम्पूर्ण जीवन देशभक्ति का महान पाथेय है। उन्होंने आपातकाल के अंधकार से देश को निकालने के लिए जो 'सम्पूर्ण क्रांति' की, वह सदियों तक मां भारती एवं लोकतंत्र की सेवा हेतु प्रेरणा देती रहेगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान काे पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन देते हुए मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा लोकप्रिय राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे आजीवन गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज बने रहे। भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय के सशक्त आधार के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।
You may also like
एशियन गेम्स से पहले भारत को हो गया मेडल का नुकसान, WFI ने अपने ही पहलवान को किया बैन, जानें वजह
महिला विश्व कप: बेथ मूनी का यादगार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिया 222 रन का लक्ष्य
रोहित शर्मा ने कप्तानी छीने जाने के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बोल दी ये बड़ी बात
वन्यजीव संरक्षण में भारत की ऐतिहासिक प्रगति, प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना
'महाभारत' का एआई वर्जन 25 अक्टूबर को वेव्स ओटीटी पर रिलीज होगा