
भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न और कर्नाटक संगीत की पर्याय, एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी को उनकी जयंती पर मंगलवार काे नमन किया है। डॉ. यादव ने सुब्बुलक्ष्मी के भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और दुनिया भर में इसे स्थापित करने में उनके योगदान को सराहा।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, 'भारत रत्न' एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ। मां सरस्वती की कृपा से अनुप्राणित उनका स्वर केवल संगीत नहीं, बल्कि साधना और भक्ति का अद्वितीय संगम था। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संगीत को गौरवान्वित करने वाली सुब्बुलक्ष्मी जी का मधुर स्वर युगों-युगों तक भारतीय संस्कृति की शाश्वत गूंज के रूप में हमें प्रेरित करता रहेगा।
You may also like
महिंद्रा थार 5-डोर 2025: कीमत, फीचर्स, लॉन्च डेट और फुल रिव्यू
Rajasthan weather update: आज प्रदेश के छह जिलों के लिए जारी हुआ है येलो अलर्ट
बड़ी खबर LIVE: उत्तराखंड में बारिश से त्राहिमाम, अबतक 15 की मौत, 16 लापता, सड़कें-पुल सब बहे
EPFO अपडेट: तलाक के बाद किसे मिलेगा पीएफ का पैसा? जानिए पूरा नियम
क्या है 'जॉली एलएलबी 3' में सेंसर बोर्ड के बदलाव? जानें फिल्म की रिलीज़ की तारीख!